मौनी अमावस्या पर घर में ही इस विधि से करें स्नान, अमृत स्नान जैसा मिलेगा लाभ, नोट करें शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्या 2025 एक अत्यंत शुभ तिथि है, जिसमें मौन व्रत, स्नान और दान करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व होता है, लेकिन यदि आप किसी कारणवश तीर्थस्थलों तक नहीं जा सकते, तो आप घर में ही अमृत स्नान कर सकते हैं और त्रिवेणी संगम गंगाजल का उपयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस विशेष दिन का महत्व, स्नान की विधि और अमृत स्नान शुभ मुहूर्त। मौनी अमावस्या 2025 का महत्व मौनी अमावस्या को आध्यात्मिक जागरण और आत्मशुद्धि का दिन माना जाता है। इस दिन: गंगा स्नान से जीवन के पापों का नाश होता है। मौन व्रत धारण करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। दान और पूजा करने से कुंडली के दोष समाप्त होते हैं और पुण्य प्राप्त होता है। पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या 2025: जानें तिथि, महत्व, स्नान-दान, तर्पण का समय मौनी अमावस्या 2025 पर अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त मौनी अमावस्या 2025 पर अमृत स्नान शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा: अमावस्या तिथि प्रारंभ: 28 जनवरी 2025, शाम 07:35 बजे ...